एजुकेशनस्पोर्ट्स

जी.डी. गोएन्का इन्टरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र आईपीएल 2020 का हिस्सा बना

सूरत : छात्रों के सर्वांगी विकास के लिए हंमेशा अग्रसर जी. डी. गोएन्का इन्टरनेशनल स्कूल (जीडीजीआईएस) की सिद्धियों में ओर एक बढोतरी हुई है। स्कूल को घोषित करते हुए गर्व अनुभव होता है कि उनके पूर्व छात्र मानव पटेल को राजस्थान रोयल्स में नेट बोलर के तौर पर चुना गया है। यह सच्चे अर्थ में खुशी की  बाबत है क्योंकि स्कूल के क्रिकेट कोचने मानव में उत्तम बोलर बनने की संभावनाओं की पहचान की और कारकिर्दी की नींव रखी। कोच आशिष सिंघ के अथाक प्रयासों और मार्गदर्शन तथा मानव पटेल की सख्त मेहनत के परिणाम आज मानव ऐसे मुकाम पर पहुंचा है, जहां पहुंचने में कई वर्षों का समय लगता है। 

गौरतलब है कि जी. डी. गोएन्का ईन्टरनेशनल स्कूल, इवनिंग स्पोर्ट्स क्लासिस भी चलाता है, जिसमें मानव जैसे प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान कर उनकी प्रतिभा को निखारा जाता है। जिससे छात्रों अपने पसंदिते क्षेत्र में उज्जवल कारकिर्दी का निर्माण करने के लिए सक्षम बन सके। 

19 सितम्बर, 2020 से शुरू होने वाली आईपीएल 2020 के लिए राजस्थान रोयल्स टीम  के तहत मानव पटेल हाल में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। टीम में इंग्लेन्ड के जोस बटलर और जोफरा आर्चर, भारतीय ओपनर रोबिन उथप्पा, केप्टन बेन स्ट्रोक्स, स्टिव स्मिथ, दक्षिण अफ्रिका के डेविड मीलर व भारतीय पेसर जयदेव उनडकट समेत के उत्कृष्ट खिलाडियों शामिल है। 

स्कूल के संचालको, शिक्षको और मानव के परिवारजनों में खुशी छाई है कि छ साल पहले हेड कोच आशिष सिंघ ने सही उम्र में मानव की प्रतिभा की पहचान कर उसकी कारकिर्दी निर्माण की, जिसके परिणाम आज मानव कारकिर्दी में तेज गति से बढ रहा है तथा स्कूल और परिवारजनों को गर्व दिलाया है। जी. डी. गोएन्का इन्टरनेशनल स्कूल के संचालकों ने मानव की कारकिर्दी के निर्माण के लिए शुभेच्था प्रदान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button