वॉलप्लास्ट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जोधपुर में होमश्योर टाइलएक्स अभियान के माध्यम से ग्राहकों से जुड़ाव को मजबूत करेगा

जोधपुर, जून 25, 2026: निर्माण एवं बिल्डिंग मटेरियल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वॉलप्लास्ट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड अपने प्रीमियम होमश्योर टाइलएक्स टाइल एडहेसिव उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्राहकों से जुड़ाव मजबूत करने के लिए जोधपुर एवं आसपास के क्षेत्रों बाड़मेर, फलोदी, बालोतरा और बालेसर में एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है।
जून 2026 में आयोजित होने वाला यह एक माह का अभियान क्षेत्र के प्रमुख बाजारों को कवर करेगा और व्यक्तिगत घर निर्माताओं, ठेकेदारों, राजमिस्त्रियों/एप्लिकेटर्स, रिटेलर्स तथा चैनल पार्टनर्स के साथ संवाद स्थापित करेगा। अभियान के तहत जागरूकता, प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
अभियान का मुख्य आकर्षण पूरी तरह से ब्रांडेड होमश्योर टाइलएक्स मोबाइल वैन होगी, जिसे एक चलित अनुभव केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। यह वैन ग्राहकों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को आधुनिक निर्माण तकनीकों तथा उच्च गुणवत्ता वाले टाइल एडहेसिव समाधानों के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।
इस अभियान के दौरान प्रतिदिन काउंटर मीट, रिटेलर इंटरैक्शन, लाइव उत्पाद प्रदर्शन, निर्माण संबंधी ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी और तकनीकी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्राहकों तक पहुंच बनाकर ब्रांड जागरूकता को मजबूत किया जाएगा।
होमश्योर इस अवसर पर अपने नए उत्पाद होमश्योर टाईलएक्स एक्स- 344 व्हाइट, होमश्योर टाईलएक्स एक्स- 456 व्हाइट और होमश्योर टाईलएक्स एक्स- 566 PU को भी प्रदर्शित करेगा। यह नई श्रृंखला आधुनिक निर्माण आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, जो बेहतर बॉन्डिंग, मजबूती, टिकाऊपन, लचीलापन और आसान उपयोग सुनिश्चित करती है।
लोकेश जैन, बिजनेस हेड – टाइल एडहेसिव, पुट्टी एवं पेंट डिवीजन, वॉलप्लास्ट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा,
“यह अभियान आधुनिक निर्माण सामग्री और उन्नत इंस्टॉलेशन समाधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। होमश्योर टाइलएक्स लगातार नई सोच एवं विकास के माध्यम से ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। हम केवल उत्पाद उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजमिस्त्रियों, एप्लिकेटर्स, रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि यह पहल बाजार में हमारी पहचान को मजबूत करेगी और ग्राहकों के साथ हमारे संबंधों को और बेहतर बनाएगी।”
विवेक झा, जोनल हेड – राजस्थान एवं गुजरात, ने कहा,
“जोधपुर और आसपास के बाजारों में आयोजित यह 26 दिवसीय होमश्योर टाइलएक्स अभियान रिटेलर्स, ठेकेदारों, राजमिस्त्रियों, एप्लिकेटर्स और घर बनाने वाले ग्राहकों के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूत करेगा। रिटेलर विजिट, प्रोजेक्ट साइट एक्टिवेशन, नुक्कड़ कार्यक्रम, काउंटर मीट और उत्पाद प्रदर्शन जैसी गतिविधियों के माध्यम से हम टाइलएक्स उत्पादों के लाभों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं और उन्हें आधुनिक एप्लिकेशन तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह अभियान ब्रांड की दृश्यता बढ़ाने, मांग सृजित करने और क्षेत्र में हमारी बाजार उपस्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
आधुनिक आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग को देखते हुए, होमश्योर, जो वॉलप्लास्ट का उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड है, ग्राहक सहभागिता, तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और नवाचार आधारित निर्माण समाधानों के माध्यम से देशभर में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रहा है।





